पौधारोपण, वैक्सीनेशन और जरूरतमंदों की मदद का अभियान चलाया, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए भिखारियों को खाना खिलाया और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की
रुड़की । विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के संग पूरे दिन सेवा कार्य किए हैं। उनके द्वारा प्रातः मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। वहां पर उन्होंने भिखारियों को मिठाई और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। इसके बाद विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विधायक सेवा केंद्र परिसर में पौधे रोपे।यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी मनाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सावित्री मंगला,आशीष सैनी,वरुण सैनी,आकाश गर्ग,वरुण वाधवा,हिमांशु गर्ग,नवीन अग्रवाल बृजेश शर्मा अमित पाटिल, मयंक मेहंदीरत्ता,अमित चौहान,बालेश्वर मौर्य,मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा,रजत चौधरी,नवीन गुप्ता,अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने सेवा केंद्र से वैक्सीन एंबुलेंस रवाना की। वैक्सीन एंबुलेंस में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर सिविल लाइंस,पुरानी तहसील,गणेशपुर, हनुमान कॉलोनी, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों में तमाम लोगों का वैक्सीनेशन किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने सिविल अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए और सिविल अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल भी मौजूद रहे। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता और पौधारोपण अभियान में भी भागीदारी की। उन्होंने जीवनदीप आश्रम में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जरूरतमंद लोगों को राशन किट और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और समाज के लिए जी रहे हैं। उनका पूरा समय राष्ट्र और समाज निर्माण में बीत रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज से शुरू किए सेवा कार्य 1 सप्ताह तक जारी रहेंगे। इस बीच जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।वैक्सीनेशन अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा।



