भाजपा युवा मोर्चा नेता अमित चौहान ने पीएम मोदी जन्मदिन पर वितरित किए फल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना और भिखारियों को खिलाया खाना

पथरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए हरिद्वार ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को मिष्ठान वितरित किया और पौधारोपण किया व अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध कराई। गुरुकुल महाविद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से अमित चौहान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण, विवेक चौहान मंडल महामंत्री युवा मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण, श्रवण चौहान, सुधीर जायसवाल मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पौधारोपण भी किया। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर उन्होंने भिखारियों को खाना खिलाया और अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन किट व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के श्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं। आज भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिनों दिन तरक्की कर रहा है और समाज को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग की चिंता करते हैं और इसीलिए उनके द्वारा किसानों गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की गई है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर जोर दिया और कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर समस्त अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के आव्हान पर और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर आज श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस, सेवा दिवस के रुप में मनाया गया है। पंजनहेडी, मिस्सरपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *