भगवानपुर अधिवक्ताओं ने तहसील भवन के निर्माण कराए जाने की मांग तो बीएड टीईटी ओबीसी संगठन ने की ओबीसी वर्ग शिक्षकों के 990 पद रिक्त भरने की मांग, दोनों संगठनों ने सीएम पुष्कर धामी को सौंपे ज्ञापन

भगवानपुर । भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम धामी को को ज्ञापन सौंपकर तहसील भवन निर्माण कराए जाने की मांग की हैं।
सोमवार को जन आर्शीवाद यात्रा तहसील के सामने पहुंची तो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार और एडवोकेट अनुभव चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील भवन के निर्माण के लिए ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिवक्ताओ को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर एडवोकेट पलटूराम, एडवोकेट नरपाल आर्य, एडवोकेट शिशुपाल ,एडवोकेट देवांश , एडवोकेट सरफराज,सुरेंद्र एडवोकेट, जितेंद्र एडवोकेट, नरेश एडवोकेट, आकिल हसन एडवोकेट, विशाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा विभाग में ओबीसी वर्ग शिक्षकों के 990 पद रिक्त भरने की मांग की

बीएड टीईटी ओबीसी संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर बेसिक शिक्षा विभाग में ओबीसी वर्ग शिक्षकों के 990 पद रिक्त भरने की मांग की हैं। संगठन के पदाधिकारी सुनील नामदेव ने जन आर्शीवाद रैली के दौरान सीएम तक अपने संगठन का ज्ञापन पहुंचाया। उन्होंने सीएम को विस्तार से जानकारी देते हुए जल्द ही रिक्त पदों को भरने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *