पिछड़ों के लिए चलाई गई योजनाएं बूथ तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी भाजपा
रुड़की। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वही उद्घाटन सत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी उन्हें पूरा किया है और आगामी चुनाव में पहले से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के आर लक्ष्मण,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि,विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार जिन वादों के साथ आई थी सभी वादों को पूरा किया है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर ख़ोले गए हैं वही स्वरोजगार योजना भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत पहले से अधिक बहुमत के साथ एक बार फिर से राज्य में हम 60 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन में महत्वपूर्ण है और 2022 में भाजपा की सरकार बनाने में इनका योगदान अहम होगा। उन्होंने मोर्चे पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पिछड़ा वर्ग के पक्ष में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाए। द्वितीय सत्र में केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो सम्मान पिछड़ो को दिया है वह कभी भी कांग्रेस ने नही दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के आर लक्ष्मण ने कहा प्रदेश कार्यसमिति में आगामी चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें लाने का आह्वान किया गया है। कहा कि ओबीसी मोर्चा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दो मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे जिसमें पहला कि हमारे प्रदेश का मुख्यमंत्री युवा और अनुभवी है उन्हें 20 साल से संगठन में काम करने का तजुर्बा है तो वहीं 10 साल से विधायक होने के साथ सरकार में अहम भूमिका निभाते आये हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 वर्ष का कार्यकाल जिसमें हर वर्ग के लिए कार्य हुआ। केंद्र सरकार ने देशहित और पिछड़ावर्ग के उत्थान के लिए जो निर्णय लिए गए उसे जनता के बीच जाकर बताएंगे। इस अवसर पर पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी,प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी, प्रदेश मंत्री धीर सिंह, रामपाल राठौर, प्रदेश मंत्री भारत लाल,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान, दीपक सलार, चमन लाल, नेत्रापाल,मनोज पाल, प्रदीप पाल,जय भगवान सैनी, राजेश सैनी, श्यामवीर सिंह सैनी, मुनीश कुमार सैनी, अमित कुमार सैनी, अनिल चौधरी,डॉ मधु सिंह,अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।

