रक्तदान महादान है, जरूरतमंद को रक्त देना मानवता का काम: मदन कौशिक, झबरेड़ा में समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर

झबरेड़ा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है।
झबरेड़ा में समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, वैजयंती माला, अखिलेश वर्मा, बिट्टू सैनी, निशांत शर्मा, शुभम सिंघल, मनोज सिंघल, शुभम वर्मा, मोनू वर्मा, डॉ मंजीत, डॉ आशीष, डॉक्टर तबरेज, डॉक्टर अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *