मंगलोर में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का हुआ स्वागत, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किया 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान

मंगलौर । कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत, सांसद प्रदीप टम्टा आदि नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है। कार्यक्रम में विधायक काजी निमामुददीन, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, नरेश कुमार, तुफैल कुरैशी, नवाज काजमी, संदीप प्रधान, अनिल कुमार, फरमान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *