भारतीय राष्ट्रवादी सैनी संगठन ने समाज के मेधावियों को किया सम्मानित, की उज्ज्वल भविष्य की कामना, वक्ताओं ने कहा खूब पढ़ो और समाज व देश का नाम रोशन करो
भगवानपुर । भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा मानकमजरा में राजा भगीरथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया गया। जिसमे राजा भगीरथ के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संगठन के संस्थापक एवं जिला अध्यक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सैनी एवं विशिष्ट अतिथियो में जिला महासचिव राजीव सैनी, देवीचंद सैनी, जिला उपाध्यक्ष आदेश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सैनी, जिला संगठन दीपचंद सैनी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गुलशन सैनी ने की। इस दौरान समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रजनीश सैनी संदीप सैनी सौरभ सैनी सूर्यकांत सैनी रजनी सैनी विक्रम सैनी सैनी अरविंद सैनी डॉक्टर विनय सैनी कुमारी सैनी सैनी मास्टर जितेंद्र सैनी इंजीनियर शुभम सैनी मास्टर राजीव सैनी परमवीर सैनी अनुपम सैनी महक सिंह सैनी राजस्थानी मुकुल सैनी भानु सैनी सैनी अर्जुन सैनी सैनी नितिन राहुल प्रशांत संजू हमारी मोहिनी काजल सोनिया आदि मौजूद रहे।

