अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, एसडीएम ने दो जेसीबी सहित नौ वाहनों को किया सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप

लक्सर । एसडीएम वैभव गुप्ता को रायसी व भिक्कमपुर क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने बीती रात अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने बाणगंगा नदी के आसपास अवैध रूप से खनन कर रही देा जेसीबी मशीनें और खनिज सामग्री से लदी सात ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। बताया कि पकड़े गए सभी नौ वाहनों को कब्जे में लेकर अवैध खनन में सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *