महानगर व्यापार मंडल ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को सौंपा ज्ञापन, चारधाम यात्रा में आ रही परेशानियों को दुरुस्त करने की मांग
हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल (सेठी) के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एक प्रतिनधिमंडल ने कैबिनट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चारधाम यात्रा में आ रही परेशानियों को दूर करने की मांग की गई है। सेठी ने बताया कि पहले से स्लॉट बुक बताया जा रहा है। नए यात्रियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। जांच केंद्र सोनप्रयाग के पास होने पर नब्बे फीसदी सफर तय करने पर यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। वहां से यात्रियों को लौटना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए चेकिंग प्वाइंट हरिद्वार या ऋषिकेश होना चाहिए। जब बच्चों को बगैर वैक्सीनेशन के स्कूल जाने के निर्देश दिए गए हैं तो चारधाम यात्रा पर इतनी पाबंदी लगाने का कोई औचित्य नहीं है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि कोरोना की दोनों डोज लगी होने पर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। ट्रेवल्स व्यापारियों के ग्रीन कार्ड फिटनेस पर भी काफी समय लगाया जा रहा है। प्रतिनधिमंडल में मुख्य रूप से मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा, राजेश भटिया, उमेश चौधरी, पवन अग्रवाल, राजेश सुखीजा शामिल रहे।

