सड़क हादसे में जेई की मौत, मां-पिता और ड्राइवर की हालत गंभीर, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया

देहरादून / हल्द्वानी । हल्द्वानी कार्यालय खंड द्वितीय में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंथ की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि माता-पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफ कर दिया गया। हादसा उत्‍तर प्रदेश अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे पर गुरुवार तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी कार सीओ दफ्तर के पास हाइेर्व पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय गृजेश पंथ हल्द्वानी में ही बिजली विभाग में जेई के पद पर कायर्रत थे। वह गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंथ का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंथ भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। जैसे ही यह गजरौला में सीओ आफिस के पास पहुँचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। हादसे की चपेट में आकर रामपुर के कस्बा बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है। हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि गुरजीत सिंह वहां कैसे पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे घायलों को काफी देर प्रयास के बाद बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने श्यामदत्त पंथ, आशा पंथ, चालक राजू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। चौपला पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *