एसएसपी ने तीन उपनिरीक्षक व एक निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, रविन्द्र कुमार बने पथरी थानाध्यक्ष, विनोद थपलियाल को झबरेड़ा की कमान

हरिद्वार। एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने तीन उपनिरीक्षक व एक निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया हैं। निरीक्षक प्रमोद उनियाल को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना सिडकुल भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से आये उप निरीक्षक विनोद थपलियाल को झबरेड़ा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविन्द्र कुमार को पथरी थाने की कमान सौंपी गई। जबकि पथरी थानाध्यक्ष दीपक कठैत को कनखल थाने की कमान सौंपी गई है।

