प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का अपने घर का सपना हो रहा हैं साकार: ऋतु ठाकुर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पीएम आवास योजना के कैंप का आयोजन

शिवालिक नगर । टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सभासद चंद्रभान सिंह के आवास पर पीएम आवास योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पात्रों के आवास के लिए पीएम आवास योजना की लिस्ट में उनका नाम जोड़ा गया। इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष ऋतु ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पात्रों तक पहुंचा रही है। प्रदेश सरकार के कारण ही पात्रों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी के प्रयासों से आज जरुरतमंदों को छत मिल रही है। हर व्यक्ति पर घर होगा इसकी ओर प्रदेश व केंद्र सरकार तेजी से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का अपने घर का सपना सच होने लगा है। गरीबी के चलते वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर यह लोग खासे उत्साहित हैं कि अब उनके सिर पर भी पक्की छत होगी। इस मौके पर साधना राघव, बर्जलेश सिंह, गुनगुन सैनी, पूनम भटनागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *