पुलिस ने ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद
रुड़की । पुलिस ने ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद किया है। सिविल लाइंस कोतवाली को गुलशन त्यागी निवासी 8 सिविल लाइंस में तहरीर देकर बताया था कि डेयरी के पास से 22 सितंबर को ट्रॉली चोरी हो गई थी। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि संजीव पुत्र फूल सिंह निवासी गांव सिसौली थाना भरा कला जिला मुजफ्फरनगर और निशू पुत्र छोटन गांव हथियाथल कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा, एसएसआई दीप कुमार, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंवार, राजेश देवरानी, प्रदीप सिंह और विनोद चपराना शामिल रहे।

