देश का नौजवान भगत सिंह को मानता है अपना आदर्श: धीर सिंह, जयंती पर याद किए गए वीर भगत सिंह
रुड़की । एटूजेड ऑटोमोबाइल पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीद भगत सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। सरदार भगत सिंह को 23 मार्च 1931 की शाम सात बजे लाहौर की एक जेल में फांसी दी गई थी। कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि शहीद भगत सिंह जैसे लोगों के नाम से आज भी कोई सरकारी इमारत नहीं है। शहीद भगत सिंह ने ही देश के नौजवानों में ऊर्जा का ऐसा गुबार भरा कि विदेशी हुकूमत को इनसे डर लगने लगा. हाथ जोड़कर निवेदन करने की जगह लोहे से लोहा लेने की आग के साथ आजादी की लड़ाई में कूदने वाले भगत सिंह की दिलेरी की कहानियां आज भी हमारे अंदर देशभक्ति की आग जलाती हैं। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामगोपाल कंसल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुखबीर विश्वकर्मा, नरेश धीमान, अनिल धीमान, मनोज धीमान दीपक अरोड़ा, सेम छाबड़ा, गिरधारी लाल, अनुज अग्रवाल, आकाश गोयल, सरदार सतवीर सिंह, रतन अग्रवाल, विजय भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कविश मित्तल, भारत कपूर, नवीन गुलाटी, जबर सिंह, अशोक खन्ना, राजेंद्र नागपाल, अजय सैनी,कृष्ण दत्त धीमान , अजय भाटिया, राजीव त्यागी, एमके सैनी, नितिन सैनी, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार सैनी, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया, पदाधिकारियों ने की दीर्घायु की कामना

रुड़की। हाईवे स्थिति ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामगोपाल कंसल का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मां गंगा से उनके दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने रामगोपाल कंसल ने बधाई देते हुए कहा कि मां गंगा से उनके स्वस्थ जीवन और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने कहा कि रामगोपाल कंसल हमेशा से ही व्यापारियों के हित में कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, दीपक अरोड़ा, सेम छाबड़ा, गिरधारी लाल, अनुज अग्रवाल, आकाश गोयल, सरदार सतवीर सिंह, रतन अग्रवाल, विजय भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कविश मित्तल, भारत कपूर, नवीन गुलाटी, जबर सिंह, अशोक खन्ना, राजेंद्र नागपाल, अजय सैनी,कृष्ण दत्त धीमान , अजय भाटिया, राजीव त्यागी, एमके सैनी, नितिन सैनी, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार सैनी, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

