भाजपा युवा मोर्चा नेता अमित चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की चांदी की तलवार, सीएम धामी के कार्यक्रम में बड़े काफिले के साथ शामिल हुए अमित चौहान

पथरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज के कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान बड़े काफिले के साथ पहुंचे । कार्यक्रम में पहुंचते ही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जैसे ही भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने मंच पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी की तलवार भेंट की तो जिंदाबाद के नारे लगने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी की तलवार भेंट करने के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व उनके सभी सहयोगियों ने बड़ी माला पहनाकर मुख्यमंत्री व अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत करने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और मंडल अध्यक्ष अमित चौहान की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे ही होनहार और जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो कि सामाजिक सरोकार से भी जुड़े हुए हैं और भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर मजबूत करने में लगे हुए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी की तलवार भेंट करने पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं । आज के कार्यक्रम में भी सभी मोर्चों के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी की तलवार भेंट करने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के भाजपाईयों ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,विधायक संजय गुप्ता रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी,शेष राज सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *