उत्तराखंड में मंगलवार को आए कोरोना के 15 नए मामले, एक भी मौत नहीं, राजधानी में चार और हरिद्वार में मिले तीन मरीज

देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 19 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 214 पहुंच गई है। जबकि सोमवर को प्रदेश में 218 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 15032 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली में पांच, देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343519 हो गई है। इनमें से 329813 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *