भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसका छोटा सा कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है: जेपी नड्डा, रुड़की में भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को सुना
रुड़की । रुड़की के रामनगर चौक स्थित होटल में भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों की वर्चुअल बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया। जेपी नडडा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसका छोटा सा कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा ने राज्य में विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर चुनाव की तैयारी को शुरू कर दिया है। बुधवार को भाजपा ने राज्य के शक्तिकेंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों की वर्चुअल बैठक की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा में एक समय बूथ स्तर के कार्यकर्ता थे। लेकिन आज वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से पार्टी के सर्वोच्च पद तक जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी घोषणाएं सरकार ने की वह सभी घोषणाएं सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जिले स्तर पर होने वाला काम सचिवालय स्तर तक पहुंचता तो ऐसे अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान रुड़की विधानसभा क्षेत्र के रामनगर चौक में बैठक में नगर विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, राज्यमंत्री डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,मंडल महामंत्री प्रदुमन सिंह पोसवाल, मंडल महामंत्री संजीव कक्कड़, पार्षद विवेक चौधरी, ब्रज मोहन सैनी, मंडी समिति अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर, किरण चौधरी, ललित मोहन अग्रवाल, नवीन गुलाटी, पवन तोमर, सावित्री मंगला, सुनीता गोस्वामी, अमित प्रजापति, डॉ. नाथीराम, संजय अरोड़ा, धर्मवीर पिंकी, गौरव मेंदीरत्ता, रामपाल कंसल, बृजेश त्यागी, भरत कपूर, पंकज नंदा, महेंद्र काला आशुतोष सिंह, सन्नी नारंग, राजन गोयल, सुनील साहनी, श्याम भारद्वाज, प्रमोद चौधरी, गजेंद्र चौधरी हरीश शर्मा, डॉ.टेक बल्लभ आदि मौजूद रहे।

