बैंक की प्रगति पर सामान्य निकाय की बैठक में गदगद हुए प्रतिनिधि, जिला सहकारी बैंक की बैठक में डीसीबी अध्यक्ष और महाप्रबंधक ने प्रगति के आंकड़े बताए
रुड़की । जिला सहकारी बैंक की 80वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के बैंकट हॉल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बैंक के वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के संतुलन पत्र विगत वर्ष की तुलनात्मक प्रगति के आंकड़े, आगामी वर्ष हेतु आय-व्यय का बजट तथा आगामी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीसीबी अध्यक्ष ने बताया कि बैंक के कार्य संचालन में समय-समय पर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु समस्त प्रतिनिधियों, खाताधारकों, राज्य सरकार, जिला सहायक निबंधक, उप निबंधक, निबंधक सहकारी समितियां, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों तथा जिले के मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी हरिद्वार के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैंक के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सहकारिता के विकास हेतु जनपद का धन जनपद के विकास के लिए का मूल मंत्र अंगीकार करने का आह्वान किया गया। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र चौधरी के संचालन में हुई बैठक में डीसीबीके महाप्रबंधक /सचिव कमल ने बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वही अपर निबंधक गढ़वाल मंडल मान सिंह सैनी ने बैंक प्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया। सामान्य निकाय की बैठक में जयंत चौहान, अनीश गौड़, राजेश कुमार,इकबाल सिंह, मगन परमार आदि काफी प्रतिनिधियों ने सहकारी समिति स्तर पर सुधार के सुझाव दिए। जिसमें कहा गया है कि समिति एमडी और बैंक शाखा प्रबंधक, अकाउंटेंट को उसके गृह क्षेत्र में पोस्टिंग न दी जाए। विधायक देशराज कर्णवाल, अशोक वर्मा, बैंक के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बैंक के संचालक सुरेंद्र सिंह, सुशील राठी, देवेंद्र कुमार, छतर सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, अपर निबंधक गढ़वाल मंडल मान सिंह सैनी, चरण सिंह, पीएस खाती, चंद्र मोहन सिंह व बैंक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ सहकार सुशील राठी ने सभी का आभार और धन्यवाद किया।

