चंद्र प्रकाश भट्ट फिर बने सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, चार माह पूर्व हुआ था तबादला, विधायक ने सरकार से की थी तबादले को निरस्त करने की मांग

रुड़की । चंद्रकांत भट्ट की एक बार फिर से रुड़की नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर वापसी हो गयी है। करीब चार माह पूर्व उनका तबादला देहरादून कर दिया गया था। विधायक प्रदीप बत्रा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तबादले को निरस्त करने की मांग भी सरकार से की थी। अब फिर से भट्ट को रुड़की नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर ज्वाइन करने के आदेश शहरी विकास सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *