सहायक नगर आयुक्त नगर निगम पार्षदों ने किया जोरदार स्वागत, मेयर गौरव गोयल भी हुए शामिल
रुड़की । नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त की वापसी पर नगर निगम पार्षदों ने जोरदार स्वागत किया। जबकि मेयर गौरव गोयल भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। सहायक नगर आयुक्त ने समन्वय बनाकर नगर निगम क्षेत्र के कार्यों को करने की बात इस दौरान कही। रुड़की नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का तबादला देहरादून हो गया था। लेकिन हाल ही में उनकी पुन: तैनाती रुड़की नगर निगम में करने आदेश जारी भी हो गए। गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कार्यभार संभाल लिया। गुरुवार को रुड़की नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर चंद्रकांत भट्ट का जोरदार स्वागत मेयर एवं पार्षदों द्वारा किया गया। नगर निगम में पार्षदों के कक्ष में स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त के पास निगम के कार्यों का लम्बा अनुभव है। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि शासन ने रुड़की में फिर से नियुक्ति देकर सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ समन्वय बनाकर नगर निगम में कार्य करुंगा। इस मौके पर पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, पार्षद धीरज पाल,पार्षद चारुचंद्र पार्षद रविंद्र खन्ना, पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा,पार्षद नितिन त्यागी, पार्षद अंकित चौधरी, पार्षद मंयक पाल, पार्षद मनोज कुमार, पार्षद धीराज सैनी, पार्षद हेमा बिष्ट, पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद रमेश जोशी, पार्षद विरेंद्र गुप्ता, पाषर्द प्रमोद पाल, पार्षद मोहसिन अली, नामित पार्षद अमित प्रजापति, नामित पार्षद सतीश शर्मा, नामित पार्षद अनुज त्यागी के अतिरिक्त जावेद, विजय रावत, कुलदीप तोमर, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।

