पिता की डाट से नाराज होकर युवक ने समाप्त की जीवनलीला, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
हरिद्वार । हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में पिता की डाट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जीवनलीला समाप्त कर ली। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मयंक 19 वर्ष पुत्र शशिकांत निवासी रानी गली भूपतवाला के रुप में हुई है। बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते है। सोमवार को किसी बात को लेकर पिता ने उसे डॉट दिया था। मंगलवार की सुबह जब परिवार सोकर उठा तब मयंक का शव रस्सी के फंदे के सहारे घर में झूल रहा था। बताया कि कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। पिता के डॉट देने के कारण ही युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



