तहसील दिवस पर आई 11 शिकायतें, 1 का मौके पर ही निस्तारण, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने संबंधित विभागों को दिए निस्तारण करने के निर्देश

भगवानपुर । भगवानपुर ब्लाक परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से आए ग्रामीणों की ओर से 11 शिकायत ही दर्ज कराई गई।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। ग्रामीण की ओर 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 1 समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्रामीण जगदीश सैनी ने रुहालकी दयालपुर गांव में मनरेगा से रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। वहीं मंडावर गांव निवासी ईसमपाल ने सार्वजनिक रास्ते खुलवाने के शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कुल ग्यारह शिकायत दर्ज की गई। जिसमें एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य, वन विभाग रेंजर राम सिंह, खंड विकास अधिकारी कुसुम डोबरियाल, भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक विक्रांत सिरोही, तहसील के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *