श्री रामलीला युवा कमेटी के तत्वावधान में इमलीखेड़ा में रामलीला का मंचन शुरू, वक्ताओं ने कहा रामलीला से अच्छे संस्कार ग्रहण कर युवा करें बड़े बुजुर्गों का सम्मान

कलियर । श्री रामलीला युवा कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य, भाजपा नेता जयभगवान सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से लेकर प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनायें। उन्होंने कहा कि युवा रामलीला से अच्छे संस्कार ग्रहण कर बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। इस मौके पर महेन्द्र सैनी, पोपन लाला, श्रीरामलीला युवा कमेटी के अध्यक्ष राजेश सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, अजय गोयल, पवन पाल, नीटू नायक, अनिल पाल, आकाश प्रजापति, मोहित नायक, मुकेश सैनी, डॉ विजय पाल, मुकेश ठाकुर, मनोज सैनी, सचिन प्रजापति, सुभाष सैनी, नितिन पाल, अर्जुन सैनी, विनोद सैनी, पवन सैनी, सुधीर सैनी, सुशील सैनी, अमित सैनी, बिरजू सैनी व सुखपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *