गंगा में उतराता हुआ मिला महिला का शव, बुरी तरह गल जाने के कारण मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त
हरिद्वार । कनखल क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा की मुख्यधारा में महिला का शव उतराता हुआ मिला। शव बुरी तरह गल जाने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ ओसीन जोशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह बैरागी कैंप क्षेत्र में टहलने गए स्थानीय नागरिकों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी।गंगा किनारे पत्थरों में फंसे महिला की शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि शव बुरी तरह गल चुका था और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संभवत गंगा में बहकर आया शव किनारे पर पत्थरों में फंस गया। बताया कि करीब 35 वर्षीय मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



