भगवान श्री राम के चरित्र को लोग अपने जीवन में उतारे, इमलीखेड़ा गांव में रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी
कलियर । श्री रामलीला युवा कमेटी इमलीखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने फीता काटकर किया। रामलीला का मंचन देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे। सभी ने रामलीला से सीखने का संकल्प लिया।
गुरुवार देर रात रामलीला मंचन के उद्घाटन अवसर पर पहुँचे ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि हमें श्रीराम द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहिए। रामलीला प्रभु श्रीराम के जीवन को दर्शाने का एक माध्यम है। युवा पीढ़ी को उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर आगे का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

भगवान श्रीराम के जीवन में तमाम कठिनाइयों आई पर उन्होंने हमें एक ही संदेश दिया आगे बढो और विजयी हो। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश प्रधान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, रविन्द्र प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, पंकज पाल, पवन पाल, अजय गोयल, नीटू, अनिल पाल, सत्यप्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, आकाश प्रजापति, विनोद सैनी, डाॅ विजय पाल आदि मौजूद रहे।

