गंगनहर कोतवाली पुलिस ने स्टाफ नर्स पर हमला और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रुड़की । गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स पर हमला करने और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम निजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ़ नर्स के साथ डयूटी के दौरान एक युवक ने मारपीट और छेड़छाड़ की थी। पीड़िता स्टाफ़नर्स ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गया। इंस्पेक्टर ने आरोपी की धड़पकड़ के लिये टीमें गठित की। आरोपी नोशाद अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी सफरपुर कोतवाली गंगनहर को गंगगहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक महिला मरीज के साथ आया था। अस्पताल कारीडोर में उसने नर्स पर हमला किया था। पुलिस टीम में दारोगा प्रीति तोमर, कांस्टेबल सुरेन्द्रपाल, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

