गंगनहर पुलिस ने पनियाला में ग्रामीणों के साथ की बैठक, भाईचारे ओर सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील
रूड़की । गंग नहर पुलिस ने ग्राम पनियाला में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने भाईचारे ओर सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील की। ग्रामीणों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। बताया कि आजकल मोबाइल फोन में आ रहे अनावश्यक वेब लिंको पर जाने से बचना चाहिये। मोबाइल में आने वाले ओटीपी को किसी अनजान व्यक्ति को शेयर नही करना चाहिये। जिससे साइबर अपराध से बचा जा सके। ग्राम पनियाली में ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में फैक्ट्रीयों में काम करने वाले मजदूर और बाहरी प्रदेशो के वाशिंदे किराये का घर लेकर रह रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों से अपील करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया की उत्तराखंड पुलिस एक्ट में सुरक्षा के दृष्टिगत मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर और किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं। ग्रामीणों को बताया गया की मकान मालिक को अपने किरायेदार का सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा कर देना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके और तब ऐसे लोगो का वेरिफिकेशन उनके गृह क्षेत्र से किया जाएग। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया की यदि कोई मकान मालिक सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

