कलियर विधानसभा में भाजपा ने शुरू किया वॉल पेंटिंग अभियान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के आवास पर बैठक का आयोजन
धनौरी । भाजपा पदाधिकारियों ने धनौरी में बैठक कर कलियर विधानसभा में वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की। शनिवार को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि भाजपा मेरा बूथ सबसे मजबूत, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास स्लोगन के साथ पूरी विधानसभा में वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कलियर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर स्लोगन लिखने का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। जिसको लेकर विधानसभा के पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा नेता अमित सैनी के आवास पर बुलाई गई थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, मुनेश सैनी आदि मौजूद रहे।

