पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 25 किलो मांस व अन्य उपकरण बरामद
पथरी । पथरी पुलिस ने गांव पदार्था में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 25 किलो मांस व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने युवक के घर पर छापेमारी की। सरीफ पुत्र शेर अली निवासी पदार्था को मौके से पकड़ लिया गया। एक व्यक्ति शेर अली पुत्र अकबर पुलिस की भनक लगते ही भाग निकला। पुलिस ने मौके से 25 किलो ग्राम मांस व अन्य उपकरण बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने पुष्टि की है।

