कोरोना के विकराल रूप में भी कोरोना योद्धाओं ने किए सराहनीय कार्य: अग्रवाल, झबरेड़ा में समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता की ओर से आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
झबरेड़ा । झबरेड़ा में समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सेवा सम्मान समारोह में पहुंचे उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया।

रविवार को झबरेड़ा में आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना योद्धाओं को पुरस्कार वितरित कर उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। हर क्षेत्र में कोरोना के विकराल रूप में इन योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज हित के लिए कार्य किए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लाइन की आशंका के बीच हमें अब भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी का मंत्र सभी लोग अपनाएं।

समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान जरूरी है। इससे उनका उत्साह वर्धन होता है। इस मौके पर विधायक देशराज कर्णवाल, नगर पंचायत झबरेड़ा के अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, वैजयंती माला, अखिलेश वर्मा, बिट्टू सैनी, निशांत शर्मा, शुभम सिंघल, अक्षय गुप्ता, मनोज वर्मा, लक्ष्मण नगर, विपुल गुप्ता, अनिल गर्ग, राहुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

