आमजन को सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध कराना जन औषधि केंद्रो का लक्ष्य: आदेश चौहान

बहादराबाद । पूरे भारतवर्ष में मनाए जा रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जन औषधि परियोजना के द्वारा 75 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा के वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन बहादराबाद स्थित हंस आई केयर हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र बहादराबाद एवं हंस आई केयर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं सीनियर फिजिशियन डॉक्टर अश्वनी सिंह चौहान के साथ जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीर प्रताप,अमित चौहान,जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता हंस आई केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश ने की। कार्यक्रम में उपस्थित रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही भारतीय जन औषधि परियोजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां रोगी को ठीक तो कर ही रही है और साथ ही रोगी को आर्थिक लाभ भी पहुंचा रही है।। जन औषधि केंद्र बहादरबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्राथमिक चिकित्सा किट के वितरण को मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया।। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अश्विनी सिंह चौहान द्वारा किट में मिलने वाली सभी दवाइयों की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ जनों को दी गई।जिला संपर्क प्रमुख अमित चौहान ने जन औषधि परियोजना के द्वारा किए जा रहे काली को पुण्य कार्य बताया और कहा इस प्रकार की परियोजना से समाज के हर वर्ग को तो लाभ मिलता ही है पर उस गरीब वर्ग को दवाइयों के द्वारा आसानी से इलाज मिल जाता है जो सिर्फ आर्थिक के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते। जिला सेवा प्रमुख वीर प्रताप जी ने बताया निम्न मूल्य पर उच्च गुणवत्ता की प्रमाणिक दवाइयां मिलना और उन्हें उपलब्ध कराना यह किसी सेवा से कम नहीं है। हंस फाउंडेशन की डिप्टी जनरल मैनेजर नेहा ने सभी आगंतुक अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।।और भविष्य में इस प्रकार के कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम का संचालन जन औषधि केंद्र संचालक रोहित चौहान ने किया। कार्यक्रम में नेत्र कुंभ में अपनी पूर्ण सेवा देने वाले मंडल विद्यार्थी प्रमुख विभांशु चौहान शिवम चौहान मोहित चौहान एवं विकास विमान को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में डॉक्टर हिना,संजय,अमित मंडल समस्त हंस आई केयर के पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *