कृषि कानून बिल वापसी के लिए किसान संगठित होकर लड़ाई जारी रखें: विकास सैनी, नीटू सैनी बने भाकियू क्रांति के युवा जिलाध्यक्ष
भगवानपुर । भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने नीटू सैनी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार को कस्बे में भाकियू क्रांति की बैठक हुई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से भाकियू क्रांति को मजबूत करने की अपील की। कहा की कृषि कानून बिल वापसी के लिए किसान संगठित होकर लड़ाई जारी रखें। जिलाध्यक्ष नीटू सैनी ने कहा कि जनपद में युवाओं को यूनियन से साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर देशराज प्रधान, सौरभ प्रजापति, विषाक कुमार, विनोद कुमार ,शेखर, प्रवीण चौधरी, मुकेश, मनोज चौहान, अभिषेक चौधरी, सुधीर, सत्येंद्र सिंह आदि माजूद रहे।

