प्रदेश में रविवार को आए 6 कोरोना के नए मामले, एक भी मरीज की मौत नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 172 पहुंच गई
देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 172 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 11720 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार , नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं देहरादून में पांच और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मिला है।

