शहीद सोनित सैनी का पार्थिव शरीर गांव 14 को पहुंचेगा, गुवाहाटी में सड़क हादसे में घायल हुए जवान की उपचार के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

रुड़की । धनौरा हरिद्वार निवासी 35 वर्षीय सोनित कुमार सैनी पुत्र श्री सुखबीर सिंह सैनी के गुवाहाटी में शहीद हो जाने का समाचार जैसे ही गत शाम परिजनों में पहुंचा तो गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया।‌ सोनित कुमार का पार्थिव शरीर परसों सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। 20 दिन पूर्व छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर पहुंचे सोनित कुमार सैनी 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे तो अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर घायल हो गए ।‌ आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया।‌ उनके निधन की सूचना जैसे ही परिजनों में पहुंची तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है साथ ही आसपास के क्षेत्र में मातम छाया हुआ है ।‌ सोनीत कुमार सैनी के दो बड़े भाई रविंदर सैनी व बबलू सैनी है सोनीत कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं।‌ सोनित कुमार बेहद होनहार युवा थे। लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी सहित तमाम पदाधिकारियों ने आर्मी जवान सोनित कुमार सैनी के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *