शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, शहीद सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने दी श्रंद्धाजलि
रुड़की । शहीद सोनित कुमार सैनी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने शहीद सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि शहीद सोनित कुमार सैनी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता हैै। क्षेत्र व प्रदेशवासियों के दिल में शहीद सोनित कुमार सैनी हमेशा जीवित रहेंगे।

कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम आज चैंन की नींद ले पा रहे हैं। देश के फौजी ही असली हीरो होते हैं। भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं जा सकता है। शहीद ने देश के इतिहास में अपने माता-पिता का नाम और क्षेत्र स्वर्ण अक्षरों में लिखा था। देश के लोग उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इसका आश्वासन भी खुद सीएम देकर गयें है। सरकार हर संभव मदद करेंगी।

बता दें कि सोनित कुमार सैनी सितंबर माह में ही वह छुट्टी बिताकर अपने गांव से ड्यूटी गए थे 22 सितंबर को वे उस समय घायल हो गए जब वह जवानों से भरा वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। घायल होने के बाद उनका उपचार गुहावटी स्थित सैनिक अस्प्ताल में चल रहा था 11 अक्टूबर की शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सोनित कुमार सैनी की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी। जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालों में देवेंद्र प्रधान, एस. के सैनी हेल्प फाउंडेशन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, जिला उपाध्याय अंकित आर्य, कमल सैनी, डाॅ राजेश सैनी आदि शामिल हुए।

