उत्तराखंड में बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से चार की मौत, मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई

देहरादून । उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में एक महिला की मौत हुई है। कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं।
-समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल
-सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल
-अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल
वहीं कुमाऊं मंडल के चंपावत के सेलाखोला गांव में एक कच्चा मकान मलबे की चपेट में आ गया है। हादसे में एक महिला की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *