भगवानपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 102 ग्राम स्मैक बरामद, फरार गैंग लीडर की तलाश को दी जा रही दबिश

रुड़की । भगवानपुर पुलिस ने एक फैक्ट्री के पास से स्मैक तस्करी में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। फरार गैंग लीडर की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि मुल्तानी फैक्ट्री के पास स्मैक बेची जा रही है। जिस पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री के बाहर से आलम निवासी सांपला खत्री थाना देवबंद जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में बहार आलम ने बताया कि गैंग लीडर मोहम्मद उर्फ जुल्ली निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर है। जो भगवानपुर क्षेत्र में स्मैक तस्करी से जुड़ा हुआ है। बरेली से स्मैक की खेप लेकर शहर और देहात क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। एसपी देहात में बताया कि पुलिस टीम में कार्यपालक मजिस्ट्रेट (भगवानपुर ) बृजेश कुमार त्यागी, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल सचिन कुमार, सुधीर चौधरी, लाल सिंह, रविदत्त और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *