अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभाग सख्त, भगवानपुर तहसील के चार स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई, दो किए गए सील

  • लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन की मिल रही शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार । जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाई सख्ती में बदल चुकी है। आज जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कटारपुर ओर विशनपुर क्षेत्रो से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए गए। गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण उप जिलाधिकारी हरिद्वार, नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के उक्त क्षेत्रों में करेस्रो का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान 02 करेस्रो क्रमसः शिवशक्ति एवम पाल करेस्रो को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है, दोनो करेस्रो पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई। इससे एक दिन पूर्व ही राजस्व एवम खनन विभाग की छापेमारी में तहसील भगवानपुर के 04 करेस्रो पर प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही की गई थी ओर 02 करेस्रो को सीज भी किया गया था। जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है। जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *