स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेल: सुबोध राकेश

भगवानपुर । ब्लॉक में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश समापन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँच युवा कल्याण के बीओ एवं विभाग के अधिकारियों वं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने बताया कि खेलो से शरीर का सर्वांगीण विकास होता हैं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक मंच मिल सके जिन प्रतिभागियो ने खेलो में स्थान प्राप्त उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और मैडल व प्रमाण पत्र वितरित किये।इस मौके पर अमित सैनी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर,प्रवीण कुमार अध्यक्ष क्षेत्रीय युवा कल्याण समिति, विपिन साध,अनुज कुमार,सोयाब अली,मलिक,महिपाल सिंह,लक्ष्मण, रामकुमार,सचिन कुमार,शुभम चौधरी,मामू कुमार, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *