कोरियर की आड़ में दो सगी बहनें कर रही थीं नशे का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियां बरामद

देहरादून । देहरादून में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही दो सगी बहिनो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने कब्जे से 150 ग्राम अबैध चरस व 320 नशीली गोलियां बरामद की। ये दोनों बहने चेकिंग के दौरान तब पकड़ी गई, जब वे स्कूटी से मादक पदार्थ लेकर जा रही थीं।
पुलिस के मुताबिक गत 23 नवंबर की रात को मुस्कान चौक निकट आईएसबीटी के सामने स्कूटी सवार दो युवतियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान स्वाति राणा और प्रीति राणा के रूप में हुई। वाहन चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से क्रमशः 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियाँ बरामद हुई। दोनो ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों सगी बहिने है। उनकी रिस्पना के पास कोरियर की दुकान है। इसकी आड़ में वे दोनों चरस व नशे की दवाई ग्राहक को देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *