शिवालिक नगर से पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा ऐतिहासिक होगी पीएम की रैली
शिवालिक नगर । नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली के लिए योजना बैठक की। बैठक में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आ रहे हैं क्षेत्र में लोगों को उनको सुनने के लिए काफी उत्साह है। और मेरा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर पर बैठक कर योजना बनाऐ और अधिक से अधिक संख्या में मोदी जी की रैली में पहुंचे।मा० प्रधानमंत्री जी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्षेत्र के लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। लोग इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ले रहे हैंउन्होंने कहा प्रधानमंत्री स्वयं हमारे पास आ रहे हैं और हमें उन्हें देखने और सुनने का अवसर प्राप्त होगा। सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउंड देहरादून में पहुंचे। युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला ने कहा कि हमारे मंडल से भारी संख्या में युवा मा० मोदी जी को सुनने के लिए पहुंचगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, साहिब वालिया, अरूण पंडित, नवीन भट्ट, अर्जुन चौहान, विशाल आदि उपस्थित रहे।



