मेयर गौरव गोयल ने गो सदन व एबीसी सेंटर के निर्माण कार्यों में पकड़ी गडबड़ी, कहा निर्माण कार्यों में हुई धांधली को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

रुड़की । नगर निगम की भूमि पर सालियर में निर्माणाधीन गो सदन और एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का मेयर गौरव गोयल और नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने निरीक्षण किया गया। मेयर ने बताया कि गो सदन व एबीसी सेंटर में चल रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री पाई गई। जिस पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग के लिए कार्य में लगे ठेकेदारों को सही सामग्री लगाने की चेतावनी दी गई। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निर्माण कार्यों में सामग्री का सही प्रयोग, पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य होना चाहिए। यह उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की निर्माण कार्यों में हुई धांधली को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका प्रयास है कि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *