डिवाइडर से टकराई कार, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल, दोनों ही थे कार में सवार
रुड़की । रुड़की-हरिद्वार हाईवे स्थित चौकी शांतरशाह के निकट एक कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात सुभाष अपनी पत्नी सोमकली के साथ रुड़की से टोल प्लाजा स्थित राधिका एनक्लेव कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। बारिश के दौरान शांतरशाह के निकट सुभाष ने कार से संतुलन खो दिया। देखते ही देखते कार डिवाइडर से टकरा गई। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमकली उम्र 60 की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जबकि पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।





























