जिला योजना समिति के निर्विरोध सदस्य बने सभासद अय्यूब ठेकेदार, पक्ष में कलियर नगर पंचायत और लंढौरा नगर पंचायत से प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापिस
भगवानपुर । जिला योजना समिति में सदस्य के पद पर भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के सभासद अय्यूब ठेकेदार निर्विरोध चुने गए। उनके खिलाफ कलियर और लंढौरा नगर पंचायत से सभासद मैदान में थे। प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश के अनुरोध पर झबरेड़ा और लंढौरा नगर पंचायत से सभासद प्रत्याशियों के पर्चे वापिस कर दिए। प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने अय्यूब ठेकेदार को बधाई दी। इस अवसर पर उस्मान प्रधान, गुलबहार सभासद, राव शाहा बाज राणा, बाबू भाई, वसीम चौधरी, इरफान अली, सलमान, सुलेमान,श्रवण कुमार,नेपाल सिंह,बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।

