सामाजिक समरसता के प्रतीक थे डॉ. आंबेडकर: प्रदीप बत्रा, रुड़की विधायक ने किया संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

रुड़की । शेखपुरी में भारत रत्न डा०भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर भीम राव अम्बेडकर मंदिर में डा भीम राव मूर्ति की स्थापना की गयी। इस अवसर पर लोगों ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारत में सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं उन्होंने देश में सभी वर्गों के लिए काम किया। वह किसी वर्ग व जाति के बंधन नहीं रहे। अम्बेडकर ने स्त्री शिक्षा व भेदभाव रहित भारत की स्थापना के विचार को महत्व देते हुए संवैधानिक व्यवस्था की।बाबासाहेब के विचार और समाज के वंचित वर्ग के कल्याण व राष्ट्रोत्थान के प्रति उनका समर्पण सदैव राष्ट्र की प्रेरणा का केंद्र रहेगा। मोदी सरकार बाबासाहेब के सपनों के भारत के निर्माण में गत 8 साल से निरंतर सेवाभाव से कार्य रही है। ऐसे महान राष्ट्रसेवक की जयंती पर उन्हें चरणवंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *