भगवानपुर में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
भगवानपुर । बहबलपुर गांव में शरारती किस्म के लोगों ने अंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया जिसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई साथ ही सूचना पर संगठन के लोग व पुलिस बल के साथ , उप जिला अधिकारी , क्षेत्रीय विधायक , जिला पंचायत सदस्य ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वही ग्रामीणों ने चार लोगों को नाम दर्ज करते हुए मूर्ति खंडित के जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दो गौरतलब है कि बहबलपुर गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की हुई है। जिसमें कुछ शरारती किस्म के लोगों ने मूर्ति पर लगा चश्मा खंडित कर दिया गया है। जिसे देखते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया मूर्ति खंडित होने की बात की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामला बढ़ता देख सूचना पर भगवानपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तभी सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ,क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ,जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अमरीश कपिल समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की साथ ही लोगों को समझाते बुझाते हुए नई मूर्ति स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। उप जिला अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नई मूर्ति स्थापित की जाएगी।
वहीं ग्रामीणों तभी पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही 4 लोगों को शक के आधार पर नाम दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने ग्रामीण रोढा सिंह समेत कई ग्रामीणों की तहरीर पर रोनी सैनी ,मनोज कुमार, अरुण कुमार, नितिन कुमार, के खिलाफ मूर्ति खंडित किये जाने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही नाम दर्ज लोगों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी गई है।



