उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून । उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार 10 मई को केदारनाथ समेत बद्रीनाथ, गंगोत्री यमनोत्री समेत ऊंचाई वाले स्थानों में थंडर स्ट्रॉम, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, झौंकेदार हवाएं चलने व तीव्र बौछारें पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। विभाग ने चार धाम की यात्रा कर रहे यात्रियों से मौसम को ध्यान में रखकर आगे की यात्रा का सुझाव दिया है। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग रुट के अलावा, रुद्रप्रयाग से जोशीमठ, जोशीमठ से बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ, ऋषिकेश से टिहरी, टिहरी से उत्तरकाशी, उत्तरकाशी से गंगोत्री, उत्तरकाशी से बड़कोट रुट पर मंगलवार को मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है।इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र की पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर व गढ़वाल क्षेत्र की पहाड़ियों में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मई को भी कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 12 व 13 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दिन में तेज हवाएं परेशान कर सकती। मौसक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया के प्रदेश में ताजा पश्चिमी विछोभ सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *