अरुण सैनी बने भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- संगठित होकर समाज की प्रगति के लिए करेंगे कार्य

भगवानपुर । सोमवार को भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की बैठक में अरुण सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। इस दौरान बैठक में शामिल सभी लोगों ने सहमति जताते हुए अरुण सैनी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने कहा कि संगठन उनके मार्गदर्शन ,सहयोग एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ सैनी समाज को संगठित करने का महत्वपूर्ण कार्य करूँगा।और सैनी समाज की महापुरुषों के जीवन परिचय और उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में भर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास कर देश सेवा और राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर सैनी समाज का नाम रोशन करूंगा।इस मौके पर रजनीश सैनी, राजीव सैनी, देवी चंद सैनी, आदेश सैनी, प्रवीण सैनी, अनूप सैनी, संदीप सैनी, राजीव सैनी, विपिन सैनी, मनीष सैनी, संजय सैनी, विनीत सैनी, दीपचंद सैनी, मोहन सैनी, गुलशन सैनी, गजे सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *