मिठाई कारोबारी का तीन दिन बाद आसफनगर झाल से शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

रुड़की । मिठाई कारोबारी का तीन दिन बाद आसफनगर झाल से पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कारोबारी की मौत से क्षेत्र और परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा कि है कि किसी व्हाट्सअप मैसेज को लेकर कारोबारी परेशान था। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी रामनगर गली नंबर एक निवासी सौरभ माटा (28) शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने सोलानी पार्क के पास से सौरभ की स्कूटी लावारिस हालत में बरामद की थी। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने गंगनहर में भी सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन उस वक्त सौरभ का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि सौरभ का शव आसफनगर झाल पर है। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि कारोबारी का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद कारोबारी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *