भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड का कार्य शुरू, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया

भगवानपुर । नगर पंचायत के बाद नंबर 8 में सीसी रोड का कार्य शुरू हो गया।
सोमवार को सभासद के प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू ने सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू ने वार्ड के लोगों की जन समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए छिड़काव कराया जा रहा है। इसी के साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *